रोहित शर्मा की तरह रविंद्र जडेजा ने रिटायरमेंट की अफवाह पर लगाया पूर्ण विराम, इन्स्टा स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट

रविवार को भारत के कप्तान रोहित शर्मा की तरह, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के सन्यास की खबरें भी बड़ी तेज़ी से वायरल होने लगी थी. ऐसे में रविन्द्र जडेजा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर शोर्ट स्टोरी शेयर कके साथ अपने रिटायरमेंट की अफवाहों को भी खारिज कर दिया. जडेजा ने कल के मैच में टॉम लैथम का महत्वपूर्ण विकेट लिया जबकि उन्होंने दूसरी पारी में जीत का शॉट भी मारा.
रोहित शर्मा ने अपनी प्रोफाइल पर स्टोरी शेयर करते हुए कहा की ‘No necessary Rumours, thanks’ ‘कोई अनावश्यक अफवाहें नहीं, धन्यवाद,’ इसके साथ ही उन्होंने ‘हाथों को जोड़ते हुए’ और ‘सलाम’ वाला इमोजी दिया गया था.
रोहित और कोहली के बारे में भी वही अनुमान लगाए गए हैं. हालांकि, दोनों में से पोस्ट-मैच के बाद इस बात विराट कोहली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है पर कप्तान रोहित ने भी स्पष्ट रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि वह फाइनल के बाद रिटायर होने वाले नहीं हैं.
आखिर क्यों फैल रही है रविन्द्र के रिटायरमेंट की अफवाह :
उनकी संभावित सेवानिवृत्ति के बारे में रिपोर्टें चैंपियंस ट्रॉफी से पहले से ही चल रही हैं। कहा जा रहा है की वे 36 वर्ष के हैं, पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, और अगला आईसीसी वनडे इवेंट का मैच 2027 में होने वाला है.
भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की थी.





