न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

नेपाल में महसूस किया गया 6.1 तीव्रता का भूकंप

नेपाल के काठमांडू के निकट शुक्रवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र राजधानी से लगभग 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर स्थित था. भूकंप के झटके काठमांडू घाटी में महसूस किए गए, लेकिन किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं हैं… पूरी खबर पढ़ें
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज, एक घंटे में 4.4 मिलियन व्यूज

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। टीजर को रिलीज के पहले घंटे में ही 4.4 मिलियन (40 लाख) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। खास बात यह है कि जहां यूट्यूब पर इसे 10 लाख लोगों ने देखा, वहीं इंस्टाग्राम पर इसे कहीं ज्यादा दर्शकों ने एंजॉय किया… पूरी खबर पढ़ें
योगी सरकार ने सफाई कर्मियों की बढ़ाई सैलरी, अब मिलेगा 16 हजार रुपए महीना

उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मियों के लिए एक खुशखबरी आई है। योगी सरकार ने सफाई कर्मियों की सैलरी में बढ़ोतरी की है। पहले जहां सफाई कर्मियों को 14 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता था, वहीं अब यह बढ़ाकर 16 हजार रुपए कर दिया गया है। इस फैसले से सफाई कर्मियों में खुशी का माहौल है, और वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद कर रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बारिश के कारण पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबला रद्द, मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर

रावलपिंडी में लगातार बारिश के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया। इस नतीजे के साथ ही मेजबान पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सफर निराशाजनक रूप से समाप्त हो गया। तीन में से एक भी मैच न जीत पाने के कारण पाकिस्तान ग्रुप-ए में सबसे निचले स्थान पर रहा… पूरी खबर पढ़ें





