विदेश

ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी आराकावा का अपार्टमेंट में मिला शव, जांच जारी

दो बार ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अरकावा, अपने कुत्ते के साथ बुधवार को न्यू मैक्सिको में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. अगर बात करें दोनों की उम्र की तो तो हैकमैन 95 वर्ष के थे और उनकी पत्नी अराकावा 63 वर्ष की थी. हालाँकि दोनों की मौत का सही कारण और समय अभी तक पता नहीं चल पाया है.

 

बीबीसी के हवाले से मिली खबर के अनुसार सांता फे काउंटी के शेरिफ ने दोनों दिग्गजों  के  निधन की की पुष्टि की है। उन्होंने बीबीसी को कन्फर्म करते हुए कहा कि, “95 वर्षीय जीन हैकमैन व उनकी पत्नी का शव न्यू मैक्सिको में मिला है. हालंकि इस मामले की जांच जारी है. उनका मानना है की इस घटना के पीछे कोई आपराधिक साजिश नहीं है. फिर भी इस मामले को इन्वेस्टिगेट किया जायेगा.”

हैकमैन 1980 के दशक से सांता फ़े, न्यू मैक्सिको में अपने अपार्टमेंट में रह रहे थे और 1991 में उन्होंने अरकावा से शादी की.

 

कौन थे जीन हैकमैन?:

जीन हैकमैन का जन्म 1930 में हुआ था. 1940 के दशक के अंत में नौसेना शामिल हो गए. 1950 के दशक के अंत में उन्होंने एक्टिंग स्कूल में दाखिला लेने का फैसला किया. 80 के दशक के दौरान, उन्होंने सुपरमैन सीक्वल में लेक्स लूथर की भूमिका को जारी रखते हुए रेड्स, हूसियर्स और नो वे आउट में भी जबरदस्त एक्टिंग की.

90 के दशक में उन्हें द फर्म, क्रिमसन टाइड और द बर्डकेज में भी जबरदस्त अभिनय करते हुए देखा गया. जीन यही तक सीमित नहीं रहे हैकमैन ने बतौर लेखक अपना करियर शुरू किया. उन्होंने वेक ऑफ द पर्डिडो स्टार नामक पहली पुस्तक लिखी.

हैकमैन ने लगभग 40 साल तक अपने फ़िल्मी करियर को बरकरार रखा और 2 बार ऑस्कर अपने नाम किया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button