शादी में अनबन की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक: रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanshree) ने कथित तौर पर अपने तलाक को अंतिम रूप दे दिया है. उन्हें गुरुवार (20 दिसंबर) को शाम 4 बजे अदालत में पेश होना था. रिपोर्ट के अनुसार दोनों वहां पर पेश भी हुआ तलाक पर सहमति जताई.
एबीपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि तलाक की सुनवाई के दौरान जज ने जोड़े को 45 मिनट के काउंसलिंग सेशन में शामिल होने का निर्देश दिया, जिसके बाद युजवेंद्र और धनश्री दोनों ने पुष्टि की कि वे आपसी सहमति से तलाक चाहते हैं. जज ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को आधिकारिक तौर पर तलाक दे दिया और कहा कि यह जोड़ा अब कानूनी तौर पर पति-पत्नी के तौर पर नहीं बंधा है.
इसके अलावा यह भी पता चला कि चहल और धनश्री पिछले 18 महीनों से अलग-अलग रह रहे थे. तलाक मांगने के पीछे संभावित कारण के बारे में पूछे जाने पर जोड़े ने कहा कि इसमें ‘संगतता’ का मुद्दा था.
पिछले कुछ महीनों से उनकी शादी में अनबन की अफवाहों फैल रहीं थी. जबी से दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया तभी से फैंस को समक्ष आ गया था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाईयां होती थी और दोनों एक दूसरे को समझ नहीं पा रहे थे.
चहल ने अंतिम सुनवाई से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था: “भगवान ने मुझे जितनी बार बचाया है, मैं उसकी गिनती नहीं कर सकता. इसलिए मैं केवल कल्पना कर सकता हूँ कि मुझे कितनी बार बचाया गया है, जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं है. भगवान, हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद, तब भी जब मुझे इसका पता नहीं होता. आमीन…”

धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्था के बारे में एक संदेश भी साझा किया. “तनाव से आशीर्वाद तक. क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है कि भगवान हमारी चिंताओं और परीक्षणों को आशीर्वाद में कैसे बदल सकते हैं? यदि आप आज किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है. आप या तो चिंता करते रह सकते हैं या आप सब कुछ भगवान को सौंप सकते हैं और हर चीज के लिए प्रार्थना करना चुन सकते हैं. यह विश्वास रखने में शक्ति है कि भगवान आपकी भलाई के लिए सभी चीजों को एक साथ कर सकते हैं.”






