पीएम मोदी से मिले एलन मस्क, PM Modi ने कहा- “मस्क के परिवार से मिलना बहुत आनंददायक था!…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन डीसी पहुंचे हैं, जहां वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, जिनकी टैरिफ और आव्रजन संबंधी हालिया नीतियों ने ध्यान खींचा है. इसी के साथ पीएम मोदी ने अरबपति एलन मस्क के साथ वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में मुलाकात की.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, “वाशिंगटन डीसी में एलन मस्क के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें वे मुद्दे भी शामिल हैं, जैसे कि अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार। मैंने सुधार और ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ को आगे बढ़ाने की दिशा… pic.twitter.com/hPHRjeii8o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
मस्क के साथ मुलाकात संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, “वाशिंगटन डीसी में एलन मस्क के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें वे मुद्दे भी शामिल हैं, जैसे कि अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार. मैंने सुधार और ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात की…”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया,”एलन मस्क के परिवार से मिलना और विभिन्न विषयों पर बातचीत करना भी बहुत आनंददायक था!…”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया,”एलन मस्क के परिवार से मिलना और विभिन्न विषयों पर बातचीत करना भी बहुत आनंददायक था!…”#PMModiInUS #ElonMusk pic.twitter.com/RisH81vwIz
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 13, 2025
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के बीच वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी बैठक में मौजूद रहे.
द्विपक्षीय बैठक से जुड़ी लाइव अपडेट
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “NSA माइक वाल्ट्ज के साथ एक सार्थक बैठक हुई. वे हमेशा से भारत के अच्छे मित्र रहे हैं, रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं और हमने इन मुद्दों पर शानदार चर्चा की। AI, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रबल संभावना है.”
- टेस्ला के CEO एलन मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस पहुंचे. प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक अभी-अभी संपन्न हुई. साल 2015 में प्रधानमंत्री ने सैन जोस में टेस्ला संयंत्र का दौरा किया था. मस्क ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से इसका दौरा कराया था. उनकी आगामी बैठक कुछ अलग होगी.
- दो दिनी यात्रा पर अमेरिका पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वॉल्ट्ज से मुलाकात की. ‘ब्लेयर हाउस’ में हो रही इस बैठक में पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद हैं. पीएम मोदी बाद में बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ भी बैठक करेंगे.





