शाहरुख की अगली ब्लॉकबस्टर? ‘मैं हूं ना 2’ पर बड़ी अपडेट!

शाहरुख खान और फराह खान की सुपरहिट फिल्म मैं हूं ना का सीक्वल बनने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं, और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मैं हूं ना शाहरुख और गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ की पहली फिल्म थी, और अब इसी बैनर के तहत सीक्वल पर काम किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, शाहरुख को इस फिल्म का आइडिया पसंद आया है और उन्होंने स्क्रिप्ट को बेहतरीन बनाने पर जोर दिया है। 2025 तक पहले ड्राफ्ट के तैयार होने की उम्मीद है, जिसके बाद फिल्म की कास्टिंग और अन्य डिटेल्स पर काम होगा। अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो यह फराह और शाहरुख की चौथी फिल्म होगी, इससे पहले दोनों मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
वहीं इस खबर से सोशल मीडिया पर लोगों में अभी से उत्साह नजर आ रहा है। वहीं एक यूजर ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा- मैं हूं न 2 ब्लॉकबस्टर है दोस्तों, अगर स्क्रिप्ट डिजास्टर होती तो फराह खान खिलाड़ी को साइन करती जैसे ‘तीस मार खान’ में किया था।
इसके अलावा, शाहरुख की आने वाली फिल्मों में किंग शामिल है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे और यह 2026 में रिलीज हो सकती है। वह पठान 2 के जरिए वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का भी हिस्सा बने रहेंगे, जिसकी स्क्रिप्ट पर काम जारी है।





