ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

जलगांव ट्रेन हादसा: आग की अफवाह ने ली 13 लोगों की जान, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के जलगांव में हुए भीषण ट्रेन हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. कल हुए ट्रेन हादसे ने 13 लोगों की जान ले ली. दरअसल बुधवार शाम उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम पुष्पक एक्प्रेस में आग लगने की अफवाह ही आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों ने अफवाह पर यकीन करते हुए ट्रेन की चेन पुलिंग करके बाहर भागना सही समझा… पूरी खबर पढ़ें

 

वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर शेख मुहम्मद अली हमादी की हुई हत्या, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

लेबनान की बेका घाटी के मचघरा इलाके में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर शेख मुहम्मद अली हमादी की हत्या कर दी गई। उनको उन्हीं के घर के सामने गोली मार दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उन पर छह गोलियां दागीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई… पूरी खबर पढ़ें

 

सागर में कुत्ते ने कार को टक्कर का बदला लिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के सागर शहर से एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक कुत्ते ने कार से बदला लिया। यह घटना तिरुपतिपुरम कॉलोनी की है, जहां एक स्ट्रीट डॉग ने 12 घंटे इंतजार के बाद रात को खड़ी कार को पंजों से खरोचा और सीसीटीवी में कैद हो गया… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: कुश्ती करते हुई हुए भगवाधारी बाबा का यह वीडियो महाकुंभ का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक कुश्ती जैसे दिखने वाले अखाड़े के मैदान में एक भगवाधारी बाबा से पहले अभद्रता करते हुए नजर आते हैं। बाद में वहीं बाबा उन्हें कुश्ती के मैदान में कई बार पटखनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रयागराज का बताया जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button