भारत

जलगांव ट्रेन हादसा: आग की अफवाह ने ली 13 लोगों की जान, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के जलगांव में हुए भीषण ट्रेन हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. कल हुए ट्रेन हादसे ने 13 लोगों की जान ले ली. दरअसल बुधवार शाम उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम पुष्पक एक्प्रेस में आग लगने की अफवाह ही आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों ने अफवाह पर यकीन करते हुए ट्रेन की चेन पुलिंग करके बाहर भागना सही समझा. लेकिन उन्हें क्या पता था की दूसरी पटरी पर मौत उनका इंतजार कर रही है. ट्रेन से उतरे के बाद लोग इधर उधर भागने लगे की तभी दूसरी ओर से आ रही कर्नाटका एक्प्रेस ट्रेन ने लोगों को बेरहमी से कुचल दिया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है.

 

जलगांव ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख 

पुष्पक एक्प्रेस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव में रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे से दुखी हूं. मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.

 

महाराष्ट्र सीएम ने भी जताया दुख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पक एक्प्रेस ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “जलगांव जिले के पचोरा के पास हुई एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों की मृत्यु बहुत दुखद है. उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि. मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पूरा जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है.”

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 1.5 लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए 50-50 हजार और घायलों के लिए 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button