ताज़ा खबरें

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात की और विदेश मंत्री के पदभार ग्रहण करने के कुठ घंटों बाद अपनी पहली द्विपक्षी बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए जयशंकर ने लिखा, “विदेश मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद @secrubio से उनकी द्विपक्षीय बैठक में मिलकर प्रसन्नता हुई. हमारी व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की, जिसके @secrubio प्रबल समर्थक रहे हैं.”

पोस्ट में आगे कहा गया है, “क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. हमारे रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button