ताज़ा खबरें

दिल्ली: पीएम मोदी ने रोहिणी में विशाल जनसभा को किया संबोधित, “हम 2025 में हैं, 21वीं सदी को 25 साल बीत चुके हैं यानी, एक चौथाई सदी गुजर गई है…”.

दिल्ली: पीएम मोदी ने रोहिणी में विशाल जनसभा को किया संबोधित, “हम 2025 में हैं, 21वीं सदी को 25 साल बीत चुके हैं यानी, एक चौथाई सदी गुजर गई है…”.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को दिल्ली के रोहिणी में विशाल जनसभा को सम्बोधिति किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता से रूबरू होते हुए कहा कि हम 2025 में हैं। 21वीं सदी को 25 साल बीत चुके हैं यानी, एक चौथाई सदी गुजर गई है। इस दौरान दिल्ली में नौजवानों की दो या तीन पीढ़ी जवान हो चुकी है। अब आने वाले 25 साल भारत के भविष्य के लिए, दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये 25 साल, भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे। हम उसके भागीदार होंगे। ये भारत को आधुनिकता के एक नए दौर से गुजरते हुए देखेंगे। विकसित भारत के इस सफर का एक बहुत बड़ा पड़ाव जल्द ही आने वाला है। जब भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा।”

पीएम मोदी ने कहा कि, “हमें अपनी दिल्ली को विकसित राजधानी के रूप में विकसित करना है… ये दिल्ली के हर नागरिक की चाह है, हम सभी का सपना है। 21वीं सदी के इस पड़ाव पर मैं दिल्ली से एक विशेष आग्रह करने आया हूं। मैं दिल्लीवासियों से दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके संतानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को अवसर देने का आग्रह करने आया हूं। ये भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है।”

उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वो किसी आपदा से कम नहीं है। यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज़ गूंज रही है, आपदा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि .. मुझे विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला है। मैं दिल्ली भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि पूरी निष्ठा के साथ दिल्ली के हर मतदाता से मिलिए, उन्हें आने वर्षों के लिए भाजपा के संकल्प से परिचित कराइए… ये भाजपा ही है, जो दिल्ली को, दुनिया की बेहतरीन राजधानी का गौरव दिला सकती।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button