ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भारत में ठंड का खेल शुरू, घने कोहरे और शीतलहर से कांपे लोग

नए साल की शुरुआत हो गई है वहीं नए साल पर मौसम ने भी धमाकेदार शुरुआत की है. आलम यह है कि ठंड के कहर ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे भारत को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. शीतलहर और घने कोहरे के चलते लोगों को धूप नसीब नहीं हो रही है. ठंड के चलते लोग अलाव जलाकर खुद को सर्दी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें

 

न्यू ऑरलियन्स वाहन हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 15

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार तड़के बॉर्बन स्ट्रीट पर एक कार के भीड़ में घुसने के बाद न्यू ऑरलियन्स के “आतंकवादी कृत्य” में मरने वालों की संख्या अब कम से कम 15 लोगों तक पहुंच गई है. एक आधिकारिक बयान में, न्यू ऑरलियन्स के कोरोनर ड्वाइट मैककेना ने कहा, “अब तक, 15 लोग मारे गए हैं. सभी शव परीक्षण करने में कई दिन लगेंगे… पूरी खबर पढ़ें

 

साल 2025 में लागू हो रहे बदलाव, UPI की लिमिट डबल; कार खरीदना हुआ महंगा

नया साल दुनिया भर के लिए नई ऊर्जा और खुशियां लाया है लेकिन साथ ही इस नए साल में होने वाले कुछ बदलाव आम लोगों को प्रभावित करने वाले हैं, क्योंकि साल 2025 में कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. साल 2025 किसानों के लिए अच्छी खबर लाया है तो वहीं कार कंपनियों के वाहन महंगे होने जा रहे है. इसी के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियमों में भी परिवर्तन होने जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, फर्जी दावे के साथ हुआ वायरल 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। 28 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कोई भी कांग्रेसी नेता शामिल नहीं हुआ… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button