ताज़ा खबरें

PM Modi ने किया LIC ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ

पानीपत, हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LIC ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया व महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला रखी. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जिस तरह से हरियाणा ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के मंत्र को अपनाया है, वह देश के बाकी हिस्सों के लिए एक उदाहरण बना है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चुनाव के दौरान आप सभी माताओं-बहनों ने नारा दिया था ‘म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा’. उस नारे को हम सभी ने अपना संकल्प बना दिया है. अब यहां देश की बहनों और बेटियों को रोजगार देने वालाी बीमा सखी योजना की शुरूआत की गई है. मैं देश की सभी बहनों को बधाई देता हूं.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बहनों के जनधन बैंक खाते न होते तो गैस सब्सिडी के पैसे सीधे आपके खाते में न आते, कोरोना के समय मिलने वाली मदद न मिलती, बेटियों को ज्यादा ब्याज देने वाली सुकन्या समृद्ध योजना का लाभ मिलना मुश्किल होता… महिलाओं के पास अपने बैंक खाते थे इसलिए वे मुद्रा लोन ले पाई… जिनके बैंक खाते तक नहीं थे वे अब बैंक सखी के रूप में गांव के लोगों को बैंकों से जोड़ रही हैं…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button