ताज़ा खबरें

“मुट्ठीभर लोग सदन में हड़दंग करते हैं…” शीतकालीन सत्र से पहले विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

आज, सोमवार यानि 25 नवंबर से संसद में शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है, जो कि 20 दिसंबर तक चलेगा. वहीं संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने कहा, “2024 का यह अंतिम कालखंड चल रहा है. देश पूरे उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा है. संसद का यह सत्र अनेक प्रकार से विशेष है. सबसे बड़ी बात है हमारे संविधान के 75 साल की यात्रा, 75वें साल में उसका प्रवेश लोकतंत्र के लिए बहुत ही उज्जवल अवसर है. कल संविधान सत्र में हम सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे.”

 

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है, जो कि 20 दिसंबर तक चलेगा. महाराष्ट्र और यूपी में मिली बंपर जीत के बाद पीएम मोदी पहली बार संसद सत्र को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि शीतकालीन सत्र है तो माहौल भी शीत ही रहेगा. इसे हाल के चुनाव में महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस की करारी हार पर पीएम का इशारों ही इशारों में तंज माना जा रहा है. विपक्ष पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि मुट्ठीभर लोग सदन में हड़दंग करते हैं. इन लोगों को अपने दायित्व की बिल्कुल भी परवाह नहीं है. जबकि संसद में स्वस्थ्य चर्चा होनी चाहिए.

 

PM मोदी ने आगे कहा, “संसद में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें. दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जिनको जनता ने अस्वीकार किया है, वे संसद को भी मुट्ठी भर लोगों की हुड़दंगबाजी से नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं. देश की जनता उनसे सारे व्यवहारों को गिनती है और समय आने पर सजा भी देती है. लेकिन दुख की बात है कि नए सांसदों के अधिकारों को कुछ लोग दबोच देते हैं.”

 

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले PM मोदी ने कहा, पुरानी पीढ़ी का काम है आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें, लेकिन 80-90 बार जिनको जनता ने नकार दिया है वह न संसद में चर्चा होने देते हैं न लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हैं. न वो लोगों के प्रति अपना दायित्व समझ पाते हैं, वह जनता की उम्मीदों पर कभी भी खरे नहीं उतरते. जनता को उन्हें बार-बार नकारना पड़ रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button