ताज़ा खबरें

दिल्ली: दिवाली से पहले MCD के सफाई कर्मचारियों को AAP सरकार ने दिया बड़ा तौफा

दिल्ली: दिवाली से पहले MCD के सफाई कर्मचारियों को AAP सरकार ने दिया बड़ा तौफा

दिवाली से पहले राजधानी में MCD के सफाई कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा तौफा दिया है। दिल्ली सरकार ने MCD के सभी कर्मचारियों को उनकी सैलरी के साथ ही दिवाली का बोनस भी दे दिया है। राज्य के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेयर शैली ओबेरॉय के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी शेयर की है।

दिल्ली सरकार के इस ऐलान को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…दिवाली को ध्यान में रखते हुए करीब 64,000 अस्थायी और स्थायी एमसीडी सफाई कर्मचारियों के खातों में नवंबर का वेतन पहुंच गया है। उन्हें जो वेतन 7 नवंबर तक मिलना था, वह उनके खातों में पहुंच चुका है ताकि वे अपने बच्चों और परिवार के साथ अच्छी दिवाली मना सकें…करीब 23 करोड़ रुपए का दिवाली बोनस भी उनके बैंक खातों में पहुंच गया है.

उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि, “18 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि उनकी तनख्वाह महीना खत्म होने से पहले ही मिल रही है। पहले 7-8 महीने तक उनकी तनख्वाह रुकी रहती थी, लेकिन अब वक्त से पहले मिलती है। इस बार दीवाली के अवसर पर MCD ने महीना खत्म होने से पहले ही सभी सफाईकर्मियों को उनकी तनख्वाह और साथ में दीवाली बोनस भी भेज दिया है ताकि सभी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी दीवाली मना सकें। मैं सभी सफाईकर्मियों और उनके परिवार को दीवाली की शुभकामनाएं देता हूं।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, योग्य कर्मचारी आनुपातिक आधार पर 6,908 रुपये के बोनस के हकदार हैं। वहीं पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कम से कम 240 दिन काम करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी 1,108 रुपये के बोनस के लिए पात्र हैं।

इसके निर्बाध वितरण सुनिश्चित करने के लिए, एमसीडी ने प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया एक अनुकूलित बोनस वितरण एप्लिकेशन पेश किया है। यह एप्लिकेशन सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस राशि जमा करता है और आहरण और संवितरण अधिकारी (डीडीओ) द्वारा मैन्युअल हस्तक्षेप की आवश्यकता को कम करता है। ऐसे मामलों में जहां बोनस आवेदन का उपयोग नहीं किया जा सकता, डीडीओ द्वारा फीजिकल बिल तैयार किए जाएंगे, जो उसके बाद डिसबर्स किए जाएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button