विदेश

अमेरिका में McDonald’s बर्गर खाने से एक की मौत, 50 लोग बीमार

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, मैकडॉनल्ड्स क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर से जुडे गंभीर E.coli प्रकोप के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दर्जनों बीमार पड़ गए हैं. स्वास्थ एजेंसी ने कहा कि सितंबर के अंत में शुरू हुआ प्रकोप 10 पश्चिमी राज्यों तक फैला है, जिनमें से अधिकांश 49 मामले कोलोराडो और नेब्रास्का में केंद्रित हैं.

 

इस मामले में अब तक दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें हेमोलिटिक यूरीमिक सिंड्रोम (एक गंभीर स्थिति जो गुर्दे में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है) से पीडित एक बच्चा भी शामिल है.

 

इस मामले पर सीडीसी के एक बयान में कहा गया, कोलोराडो में एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई है.

 

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन विभाग ने बताया कि एक बुजुर्ग शख्स की बर्गर खाने के बाद हुए संक्रमण से जान चली गई है. जांच में पाया गया कि ई.कोलाई से संक्रमित लोगों में एक चीज सामान्य थी और वह थी कि उन्होंने मैकडोनाल्ड में क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर खाया था. जांचकर्ताओं का कहना है कि अभी संक्रमण का सटीक कारण नहीं पता है, लेकिन जांच का फोकस बर्गर में इस्तेमाल होने वाली कटी हुई प्याज और बीफ पैटीज पर है. इन दोनों चीजों को आगे की जांज तक मैकडोनाल्ड के रेस्तरां से हटा दिया गया है. McDonald’s अमेरिका के अध्यक्ष जो एर्लिंगर ने भी माना कि उनके क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर और कटी हुई प्याज के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है.

 

ई. कोलाई के संक्रमण के लक्षणों में संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार, दस्त, उल्टी की समस्या होती है. इसके लक्षण आमतौर पर तीन से चार दिन बाद दिखने शुरू होते हैं. अधिकतर मामलों में संक्रमित व्यक्ति खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामले गंभीर हो सकते हैं और मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button