आज वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका गांधी

वायनाड में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाली हैं. बता दें कि प्रियंका गांधी ने आज स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में अधिकारिक तौर पर अपने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए.
वायनाड, केरल: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर अपने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। वह जल्द ही नामांकन रोड शो शुरू करेंगी और अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
(तस्वीरें: AICC) pic.twitter.com/CaWl4LPZp6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2024
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नामांकन से पहले रोड़ शो शुरू किया. इस रोड़ शो के दौरान राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं वहीं इस सीट पर भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा है.
#WATCH केरल: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में अपना रोड शो शुरू किया। उनके साथ उनके भाई और लोकसभा नेता राहुल गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी हैं।
वह जल्द ही वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। pic.twitter.com/OtfpjBSKKC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2024
कांग्रेस महासचिव और वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 35 सालों से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं. यह पहली बार है जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं. यह एक बहुत ही अलग एहसास है. मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया.”
बता दें कि चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी. इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीटें शामिल हैं.





