कानपुर में करवा चौथ पर घर लौट रही महिला सिपाही से हुआ रेप, विरोध करने पर टूटा दांत

कानपुर में करवा चौथ पर घर लौट रही महिला सिपाही से हुआ रेप, विरोध करने पर टूटा दांत
कानपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला कर्मी के साथ ही हैवानित हो गयी। यहाँ करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला कॉन्स्टेबल के साथ देर रात गांव के एक युवक ने रेप कर दिया। युवक ने महिला को रात में गांव के बाहर एक युवक जबरदस्ती उठाकर सुनसान खेत में ले गया और फिर उसका रेप कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान महिला ने युवक का विरोध किया तो उसका एक दांत भी टूट गया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि इलाके की रहने वाली महिला हेड कांस्टेबल की पोस्टिंग अयोध्या में है। शनिवार को करवा चौथ का त्यौहार मनाने के लिए वह अयोध्या से कानपुर स्थित अपनी ससुराल आ रही थी। सड़क पर उतरने के बाद वह अपने गांव की तरफ पैदल ही जा रही थी। वह सादे कपड़ों में थी। इस दौरान उसके गांव का ही कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान (34) मिल गया। गांव का होने के कारण उसने युवक से लिफ्ट ले लिया रास्ते में सुनसान जगह पर उसने बाइक रोक दी।
इसके बाद हेड कांस्टेबल को गन्ने के खेत में खींच ले गया। महिला कांस्टेबल के विरोध करने पर उसकी पिटाई की। खुद को बचाने के लिए महिला पुलिस कर्मी ने आरोपी की अंगुली में काट लिया। इसके बाद आरोपी उसे और भी पीटने लगा। हाथापाई के दौरान महिला का एक दांत भी टूट गया। पीड़िता की चीख-पुकार पर आसपास के लोग जब दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद महिला सिपाही ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।





