दिल्ली CRPF स्कूल ब्लास्ट में आया बड़ा अपडेट, खालिस्तानियों ने ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली CRPF स्कूल ब्लास्ट में आया बड़ा अपडेट, खालिस्तानियों ने ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में बीते रविवार रोहिणी सेक्टर 14 के प्रशांत विहार में एक CRPF स्कूल के पास हुए धमाका को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी मिली है कि इस धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानियों ने ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेलीग्राम पर जस्टिस लीग इंडिया ग्रुप पर उनका मैसेज आया है। इसमें कहा गया है कि वे किसी भी समय हमला करने में कितने सक्षम हैं।
उल्लेखनीय है कि इन चैनलों में अक्सर कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) से जुड़े अपडेट्स साझा किए जाते हैं। ISI द्वारा संचालित और कश्मीर जिहाद से जुड़े इन चैनलों पर इस ब्लास्ट में खालिस्तान समर्थकों के शामिल होने का इशारा किया गया है। फिलहाल जांच एजेंसियां मैसेज की जांच कर रही हैं। वहीं, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि यह धमाका ऐसा था कि तीन-चार किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और करीब 20 मिनट तक हवा में सफेद धुएं का गुबार फैला रहा। धमाके से आसपास की कई दुकानों, कार्यालयों व कारों के शीशे टूट गए। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। गौरतलब है कि मई में 150 से ज्यादा स्कूलों में बम धमाके की धमकी से जुड़े ईमेल आए थे। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं।






buy steroids in bulk
References:
https://git.hanckh.top/