AI साइंस-टेक्नोलॉजीताज़ा खबरेंलाइफस्टाइल

Petrol, Hybrid या फिर EV आखिर कौनसी है बेस्ट, इस दिवाली क्या होगी आपकी पहली पसंद

अगर आप दिवाली पर कोई नई गाड़ी लेने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि कौनसी गाड़ी लें, पेट्रोल, हाईब्रीड या फिर ईवी. तो मै आपकी इस कंफ्यूजन को क्लीयर कर सकता हूं. तो चलिए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर Petrol, Hybrid और EV में अंतर क्या है…

 

देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते लगाए गए सख्त उत्सर्जन नियमों से यह तो साफ है कि पूरी तरह से डीजल और पेट्रोल इंजन पर निर्भर वाहनों का भविष्य खतरे में है. मौदूगा समय में लोगो के पास भारतीय मार्केट में उपलब्ध पूरी तररह से इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कारों का विकल्प है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि इनमें से सबसे बेहतर ऑप्शन क्या है…

 

Petrol Cars

देखिए अगर परफॉर्मेंस की तर्ज पर देखें तो पेट्रोल कारों को बेहतर माना जाता है. इनकी पावर डिलीवरी काफी अच्छी होती है. लेकिन जो लोग नियमित तौर पर लंबी दूरी का सफर करते हैं उनके लिए यह पेट्रोल कार चलना महंगा साबित हो सकता है.

 

Hybrid Cars

हाईब्रिड कारों की टेक्नोलॉजी अपने आप मे अनोखी है. अगर आप चाहते हैं कि आपके कार में पर्फोर्मेंस भी चाहते हैं लेकिन माइलेज भी बेहतर हो तो फिर आप हाईब्रिड कार की ओर जा सकते हैं. अब देखिए हाईब्रिड कारों का फायदा है कि आप इसे पेट्रोल के अलावा इलेक्ट्रिक मोड में भी ड्राइव कर सकते हैं. हाईब्रिड कारों की बात करें तो इनमें Honda City E:HEV, Toyota Camry, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Maruti Grand Vitara जैसी कारें शामिल हैं.

Electric Cars

इलेक्ट्रिक कार, नाम से ही आप समझ सकते हैं कि यह कारें बैटरी पैक से चलती हैं. इन गाड़ियों को चलाने पर आपको बार-बार की मेंटेनेंस से छुटकारा मिल जाएगा. हालांकि यह गांड़ियां पेट्रोल-डीजल के मुकाबले महंगी हैं. लेकिन एक बात और अगर आप प्लान कर रहे हैं कि आप इलेक्ट्रिक कार खरीदें तो एक बात का ध्यान जरूर रहे कि भारत में अभी इलेक्ट्रिक कार का इंफ्रास्ट्रक्चर इतना मजबूत नहीं है कि आप हर जगह अपनी कार को चार्ज कर सकें. वाकी अगर हम कुछ मौजूदा ईवी कार की बात करें तो इस वक्त मार्केट में Tata Nexon EV, MG ZS EV, Hyundai Kona EV जैसे कई अच्छे ऑप्शन मार्केट में मौजूद हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button