ताज़ा खबरें

इजराइली आर्मी ने गाजा की एक मस्जिद पर किया हवाई हमला, 18 की हुई मौत

इजराइली आर्मी ने गाजा की एक मस्जिद पर किया हवाई हमला, 18 की हुई मौत

इजराइल ने रविवार सुबह गाज़ा की एक मस्जिद पर हवाई हमला किया है। इस दौरान करीब 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी फिलिस्तीन अस्पताल ने दी। बता दें कि यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल और हमास के बीच युद्ध को शुरू हुए एक साल पूरा होने वाला है।

इस हमले पर इजरायली सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने हमास आतंकवादियों पर सटीक हमला किया, जो एक कमांड और नियंत्रण केंद्र की मौजूदगी में काम कर रहे थे, इससे पहले डेर अल बलाक में स्थित ‘शुहादा अल-अक्सा’ मस्जिद के रूप में काम करती थी।

गौरतलब है कि यह हमला मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के पास मौजूद मस्जिद पर हुआ। गाजा में धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, “इजरायली हमले में गाजा की 1,245 मस्जिदों में से 814 को नष्ट हो गईं हैं और अन्य 148 को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हैं।       

बता दें कि बीते साल 7 अक्टूबर की रात को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में 1200 लोग मारे गए थे। वहीं, 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इस हमले के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ दी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक गाजा पर इजरायल के बाद के सैन्य हमले में लगभग 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button