खेल

IND vs BAN: बांग्लादेश की दूसरी पारी का अंत, भारत को जीत के लिए 95 रन का टार्गेट

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के पांचवे दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी का अंत हुआ. बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रनों पर सिमट गई. वहीं अब भारत को जीत के लिए 95 रनों की जरूरत है. भारत की ओर से एक बार फिर अनुभवी गेंदबाजों ने अपना दम दिखाते हुए दूसरी पारी में बांग्लादेश को धूल चटा दी. बुमराह और अश्विन ने 3-3 विकेट लिए. इसके अलावा सर जडेजा ने भी 3 विकेट लेकर गेंदबाजी में अपनी हिस्सेदारी शामिल की. बता दें कि बांग्लादेश की पारी का आखिरी विकेट बुमराह ने लिया.

गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट का चौथे दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा था. पहले दिन के खेल के बाद बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन खेल नहीं हो सका लेकिन चौथे दिन भारत ने सधी हुई गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 233 रनों पर ऑल ऑउट कर दिया. वहीं अपनी पहली परी में भारत ने धूंआधार बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इसके साथ ही भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश को 2 बल्लेबाजों को पवेलियन वापसी भी भेज दिया.

 

बता दें कि दिन खत्म होने तक भारत के लिए दोनों विकेट अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने लिए, इसी के साथ बांग्लादेश अभी भारत से 26 रनों से पीछे है. इससे पहले भारत के 285 रनों के स्कोर के लिए भारतीय युवा बल्लेबाज जयसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली. जयसवाल ने टीम के लिए 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावा के एल राहुल ने भी 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें विराट कोहली ने उनका बखूबी साथ देते हुए 47 रन बनाए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button