IND vs BAN 2nd Test: भारत के नाम रहा खेल का चौथा दिन, भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट का पांचवां दिन का खेल शुरू. वहीं दूसरे टेस्ट का चौथे दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा. पहले दिन के खेल के बाद बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन खेल नहीं हो सका लेकिन चौथे दिन भारत ने सधी हुई गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 233 रनों पर ऑल ऑउट कर दिया. वहीं अपनी पहली परी में भारत ने धूंआधार बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इसके साथ ही भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश को 2 बल्लेबाजों को पवेलियन वापसी भी भेज दिया.
बता दें कि दिन खत्म होने तक भारत के लिए दोनों विकेट अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने लिए, इसी के साथ बांग्लादेश अभी भारत से 26 रनों से पीछे है. इससे पहले भारत के 285 रनों के स्कोर के लिए भारतीय युवा बल्लेबाज जयसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली. जयसवाल ने टीम के लिए 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावा के एल राहुल ने भी 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें विराट कोहली ने उनका बखूबी साथ देते हुए 47 रन बनाए.
भारत ने अपनी परी से बनाया विश्व रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी ऐसे कि जैसे कोई टीम टी20 मैच में करती है. जायसवाल और रोहित की जोड़ी ने सिर्फ 3 ओवरों में ही 51 रन जोड़ लिए थे. भारत ने अपनी पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके साथ ही भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाली टीम बनी है. वहीं भारत के लिए विराट कोहली सबसे तेज 27 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. बांग्लादेश के लिए शाकिब और मेहनी ने 4-4 विकेट लिए.





