भारत ने दूसरी पारी खेलने के बाद बांग्लादेश को 515 रनों का दिया लक्ष्य

भारत ने दूसरी पारी खेलने के बाद बांग्लादेश को 515 रनों का दिया लक्ष्य
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी का आज (शनिवार) तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी। भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित कर दी। फिलहाल बांग्लादेश की दूसरी पारी जारी है। ऐसे में भारत ने बांगलदेश को 515 रन का लक्ष्य दिया है।
भारत ने ऋषभ पंत और शुभमन गिल के शतक की बदौलत दूसरी पारी में 287 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 176 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए।
वहीं लेख लिखे जाने बांग्लादेश ने दूसरी पारी में तेज शुरुआत की है। 515 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम का स्कोर चायकाल तक 56/0 है। जाकिर 32* और शादमान 21* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।






Great job, keep it up! Catch cricket live ipl — instant wickets, boundaries, and milestones. Follow multiple matches with smooth switching. tables, fixtures, and squads, score worms and Manhattan charts, player stats and strike‑rates. Compact view for mobile, detailed panels for desktop.