खेलताज़ा खबरें

IND vs BAN Test: भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ी बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कमर, बुमराह का फिर चला जादू

India vs Bangladesh Test Day 2: चेन्नई टेस्ट मैच में दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी की धार की दम पर बांग्लादेश को गुठने पर ला दिया. बुमराह ने अपने स्पेल में कुल चार विकेट लिए और बांग्लादेश की पारी महज 149 पर सिमट गई.

भारत ने अपनी पहली पारी में बांग्लादेश के सामने 376 रनों का लक्ष्य रखा वहां अपनी पहली पारी की शुरुआत करने उतरी बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाती नजर आई. लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 26 रन था. भारत के लिए विकेट की शुरुआत अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने की. चेन्नई में खेले जा रहे मैच में भारत ने पहले 376 रन का विशाल स्कोर बनाया. इसके बाद बांग्लादेश के 8 विकेट 112 रन के भीतर झटक लिए. दूसरे दिन टीब्रेक के समय बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट पर 112 रन था. वहीं ब्रेक के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों को बचे 2 विकेट लेने में ज्यादा समय नहीं लगा और मेहमान टीम 149 रन पर सिमट गई.

 

बात करें विकेट की तो भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक विकेट अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लिए, बुमराह ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं सिराज, आकाश दीप और जड़ेजा ने 2-2 विकेट झटके. हालांकि भारतीय अनुभवी स्पिनर अश्विन के खाते में कोई सफलता नहीं आई.

 

वहीं पहली पारी में बल्लेबाजी की बात करें तो भारतीय टीम के लिए अश्विन ने सर्वाधिक 113 रन जड़े वहीं जड़ेजा ना अश्विन का साथ देते हुए 86 महत्वपूर्ण रन टीम के टोटल के लिए जोड़े.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button