ताज़ा खबरें

जबलपुर से हैदराबाद जा रही INDIGO की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जबलपुर से हैदराबाद जा रही INDIGO की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी पैसेंजर सेफ हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है।  नागपुर में उतरने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया।  बयान में कहा गया, ‘जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E 7308 को बम की धमकी के कारण नागपुर डायवर्ट कर दिया गया.’

एयरलाइन ने असुविधा के लिए यात्रियों से माफी भी मांगी। बता दें कि इससे पहले अगस्त में एयर इंडिया की फ्लाइट 657 को बम की धमकी के बाद केरल के तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतारा गया था। हालांकि बाद में यह सूचना अफवाह निकली थी।

इस बीच इंडिगो ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा कि आज सुबह हैदराबाद में भारी बारिश होने की वजह से उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हो सकता है। सड़कें जलमग्न हो सकती हैं। कृपया अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button