ताज़ा खबरेंविदेश

रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया समर्थन, अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव से खुद को किया बाहर

रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया समर्थन, अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव से खुद को किया बाहर

 

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के स्वतंत्र उम्मीदवार राबर्ट एफ कैनेडी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को अपना समर्थन देने की घोषणा की और चुनाव अभियान से अपनी दावेदारी वापस ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में बने रहकर वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की मदद नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक अधिकांश राज्यों में उनका समर्थन करना जारी रख सकते हैं, जहां उनके परिणाम को प्रभावित करने की संभावना नहीं है।

कैनेडी ने इस सप्ताह के अंत में कम से कम दो राज्यों, एरिजोना और पेंसिल्वेनिया में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कदम उठाए। कैनेडी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद यह कदम उठाया गया है। कैनेडी ने कहा कि वह सीमा सुरक्षा, फ्री स्पीच और युद्धों को समाप्त करने जैसे मुद्दों पर वह ट्रंप से सहमत हैं।

मीडिया से बात करते हुए कैनेडी ने कहा, “अभी भी कई मुद्दे और दृष्टिकोण हैं जिन पर हमारे बीच बहुत गंभीर मतभेद हैं. लेकिन हम अन्य प्रमुख मुद्दों पर एकमत हैं.” कैनेडी ने कहा कि वह चुनाव के परिणाम को निर्धारित करने वाले 10 चुनावी राज्यों में मतपत्र से अपना नाम हटा देंगे और अन्य राज्यों में उम्मीदवार के रूप में बने रहेंगे.

रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के मुताबिक, उन्हें डर है कि उनके राष्ट्रपति पद की रेस में होने से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से समर्थन छिन जाएगा, जो पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ कड़े कंपटीशन में हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button