नेपाल बस हादसा: 40 भारतीय को ले जा रही बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिरी, 14 शव बरामद, रेस्क्यू अभियान जारी

नेपाल बस हादसा: 40 भारतीय को ले जा रही बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिरी, 14 शव बरामद, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल के तनहुन जिले में 40 भारतीय यात्रियों से भरी एक बस बड़े हादसे का शिकार हो गयी। पोखरा से काठमांडू जा रही थी कि तनहुन जिले में बस मार्सयांगडी नदी में गिर गयी। बस घटनास्थल पर नेपाल सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता कुमार न्यूपाने द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, “बस दुर्घटना स्थल से अभी तक 14 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 16 लोग घटना स्थल से रेस्क्यू किया जा चुका है”
#WATCH नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है।
जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि की, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई है।”
अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से… pic.twitter.com/9eeJUPVk2z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2024
जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने पुष्टि की, UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल लेकर गयी थी, जो शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। वहीं उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा, ” नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था या नहीं।
बता दें कि इससे पहले इसी साल जुलाई में दो बस उफनती त्रिशूली नदी में बह गए थे। दोनों बस में कुल 65 लोग सवार थे। तब काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स की बस हादसे का शिकार हुई थीं। बसें काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हुई थी।





