शख्स ने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी को दी जान से मरने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शख्स ने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी को दी जान से मरने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोलकाता डॉक्टर रेप मामले के बाद एक शख्स ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर कर दी। जिसके बाद पुलिस ने शख्स गिरफ्तार कर लिया है। शख्स पर सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने वाले पोस्ट करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद हुई है।
शख्स ने ‘कीर्ती सोशल’ नाम से इंस्टग्राम पेज बनाया है। उसकी इसी अकाउंट पर ममता बनर्जी के खिलाफ पोस्ट की थी। टीएमसी नेताओं सहित सोशल मीडिया यूजर्स के एक तबके ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर चिंता जाहिर की थी। जिसमें इंदिरा गांधी का भी उल्लेख था। इन लोगों ने पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
पोस्ट में लिखा था, ‘Shoot Mamata Banerjee like Indira Gandhi. If you can’t do it, I wouldn’t disappoint’ इसका मतलब है कि ममता बनर्जी को इंदिरा गांधी की तरह गोली मारो। अगर तुम नहीं कर सकते, तो मैं निराश नहीं करूंगी। यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और कई तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि तलतला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि इंस्टाग्राम यूजरनेम ‘कीर्तिसोशल’ वाले शख्स ने आरजी कर अस्पताल में हुई घटना से संबंधित तीन स्टोरी अपलोड की थी, जिसमें पीड़िता की फोटो और पहचान का खुलासा किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इसी समय आरोपी शख्स ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दो स्टोरी शेयर कीं, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ में सीएम को जान से मारने की धमकियां थीं। वे बहुत ही भड़काऊ किस्म की थीं और सामाजिक अशांति पैदा कर सकती थीं। वो स्टोरी समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दे सकती थीं।” पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।






hgh spray kaufen
References:
https://pad.karuka.tech/sJhfb2MFSvKLjUbSR–zuQ/