ताज़ा खबरें

हॉकी इंडिया ने गोलकीपर PR Sreejesh के सम्मान में 16 नंबर की जर्सी को किया रिटायर

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद खेल को अलविदा कहने वाले गोलकीपिंग दिग्गज पीआर श्रीजेश के सम्मान में राष्ट्रीय सीनियर पुरुष टीम से जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया है.

 

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि आगे से किसी भी सीनियर टीम के खिलाड़ी को 16 नंबर की जर्सी नहीं दी जाएगी. श्रीजेश के 18 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

 

एक के बाद एक ओलंपिक कांस्य पदक हासिल करना. श्रीजेश जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

 

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने घोषणा की कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 वर्षीय श्रीजेश जूनियर हॉकी टीम के राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा, “श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं और हम सीनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी रिटायर कर रहे हैं. हम जूनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी को रिटायर नहीं कर रहे.”

 

भारतीय हॉकी की दीवार श्रीजेश जब जूनियर टीम के कोच के रूप में नई पारी का आगाज करेंगे तो उनके आदर्श भारतीय क्रिकेट की दीवार रहे राहुल द्रविड़ होंगे. उन्होंने कहा, ”मैं कोचिंग की शुरुआत जूनियर स्तर से करना चाहता हूं जैसा राहुल द्रविड़ ने किया था.” उन्होंने कहा, ”ऐसे में आपके पास खिलाड़ियों के एक समूह को विकसित करने का मौका होगा, जब वे सीनियर टीम में आएंगे तो वे आपको समझेंगे और आपको उनके बारे में पता होगा.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button