कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख
देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने 95वें वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वहकल रात गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार कल (12 अगस्त) को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
#WATCH दिल्ली: कल रात गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल(12 अगस्त) को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
(वीडियो पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के आवास से है।) pic.twitter.com/3YwLHdWnAV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2024
दिवंगत नटवर सिंह एक प्रमुख कांग्रेसी थे, जिन्होंने यूपीए के दौर में डॉ. मनमोहन सिंह के अधीन काम किया था। सिंह राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पढ़ाई की। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
भजनलाल शर्मा ने X पर लिखा, ‘भारत सरकार में पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित कु. नटवर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यन्त दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें.’
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “नटवर सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं…”
केंद्रीय मंत्री डॉ. एस शंकर ने भी किया ट्वीट
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “प्रतिष्ठित राजनयिक और पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनके कई योगदानों में जुलाई 2005 के भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। उनके लेखन, विशेष रूप से चीन पर, ने हमारी कूटनीति में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएँ…”





