ताज़ा खबरें

NEET-UG परीक्षा मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है अपना फैसला

नई दिल्ली: विवादों से घिरे NEET-UG परीक्षा मामले पर अब से कुछ ही देर में सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला है. बता दें कि लंबे समय से विवादों से घिरी नीट से जुड़ी कुछ अन्य याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है वहीं उम्मीद की जा रही है कि आज फैसला सुनाया जा सकता है.

 

बता दें कि इस मामले पर दायर ज्यादातर याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 18 जुलाई के लिए अपलोड की गई वाद सूची के मुताबिक, चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ 40 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई करेगी,  इनमें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की याचिका भी शामिल है, जिसमें उसने विभिन्न उच्च न्यायालयों में उसके खिलाफ लंबित मामलों को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील की गई है.

 

यहाँ देखें नीट यूजी 2024 पर अब तक का अपडेट- 

 

  • भारत में 5 मई को NEET-UG की परीक्षा देश के कुल 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, इस दौरान करीब 24 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था.
  • परीक्षा का परिणाम 4 जून को घोषित किया गया था, रिजल्ट 10 दिन पहले ही जारी कर दिया गया था.
  • जिसके बाद देशभर में नीट-यूजी में बहुत अधिक नंबर दिए जाने के आरोप लगे हैं, जिसके कारण रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने परफेक्ट स्कोर के साथ टॉप रैंक हासिल की है.
  • छात्रों का आरोप है कि कई उम्मीदवारों के अंकों को बेतरतीब ढंग से घटाया या बढ़ाया गया है, जिससे उनकी रैंक प्रभावित हुई है.
  • परीक्षा में देरी के कारण समय की बर्बादी की भरपाई के लिए 1,500 से अधिक छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स भी जांच के दायरे में हैं.
  • इसके बाद इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एनटीए ने ग्रेस मार्क्स कैंसिल करके ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को 23 जून को दोबारा परीक्षा का विकल्प दिया गया.
  • इस बीच नीट यूजी पेपर लीक और अनियमितताओं को देखते हुए पहले 11 जून को और फिर 20 जून को नीट यूजी काउंसलिंग पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थीं. दोनों बार कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.
  • 23 जून को ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स के लिए 6 परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई.
  • एनटीए ने 23 जून को 1563 छात्रों के लिए दोबारा से परीक्षा आयोजित की थी. लेकिन यह परीक्षा 813 छात्रों ने ही दी थी.
  • इसके बाद नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट 1 जुलाई को जारी हुआ.
  • इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 8 जुलाई को ‘नीट-यूजी’ 2024 को रद्द करने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह माना कि कि प्रश्नपत्र लीक हुआ है. अब अगली सुनवाई 11 जुलाई को होनी है.
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button