ताज़ा खबरें

हाथरस भगदड़ कांड पर भोले बाबा ने दिया बयान, कहा- “होनी को कौन टाल सकता है”

हाथरस भगदड़ कांड पर भोले बाबा ने दिया बयान, कहा- “होनी को कौन टाल सकता है”

हाथरस भगदड़ हादसा को लेकर भोले बाबा के नाम से मशहूर सूरजपाल ने प्रतिक्रिया दी है। बाबा ने अपने बयान में कहा कि “…2 जुलाई की घटना से मैं बेहद दुखी हूं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है? जो आया है उसे एक न एक दिन जाना ही है। हमारे अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह और प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें एक विशैले स्प्रे के बारे में बताया है। यह सच है कि इसमें कोई साज़िश है। हमें SIT और न्यायिक आयोग पर भरोसा है और हमें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी… अभी मैं अपनी जन्मभूमि बहादुर नगर, कासगंज में हूं…” सूरजपाल उर्फ ​​’भोले बाबा’ ने हाल ही में हाथरस में एक ‘सत्संग’ आयोजित किया था, जहां भगदड़ के बाद 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

 

गौरतलब है कि बीती 02 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आयी थी जहां भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम में करीब 123 लोगों की भगदड़ मचने से जान चली गयी थी।

इस घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है जहां भगदड़ हुई थी।

इस मामले की जांच कर रही पुलिस अभी तक बाबा की लोकेशन तो ट्रेस नहीं कर पाई, लेकिन नारायण हरि के ‘नए कांड’ का खुलासा जरूर हो गया है. हादसे के बाद उसने बयान जारी करके भगदड़ में मारे गए भक्तों की मदद करने का ऐलान किया था. ये दावा किया था कि मारे गए भक्तों के परिजनों की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे. उनकी हर संभव मदद करेंगे

बता दें कि संत भोले बाबा मूल रूप से कांशीराम नगर (कासगंज) में पटियाली गांव के रहने वाले हैं। बाबा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे, लेकिन 18 साल की नौकरी के बाद उन्होंने वीआरएस ले लिया। पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगर निवासी सूरज पाल ने पैतृक गांव में एक हेक्टेयर से अधिक भूमि पर आश्रम की स्थापना वर्ष 1992 में की। पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग स्थित मार्ग पर आश्रम का मुख्य गेट है। आश्रम की स्थापना के साथ इनका नाम साकार विश्व हरि (भोले बाबा) हो गया। बाबा उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों में घूम कर लोगों को भगवान की भक्ति का पाठ पढ़ाते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button