ताज़ा खबरें

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाया बड़ा आरोप, केदारनाथ से गायब हुआ 228 किलो सोना

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाया बड़ा आरोप, केदारनाथ से गायब हुआ 228 किलो सोना

दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आज सोमवार को बड़ा आरोप लगाया है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया, “केदारनाथ में सोना घोटाला हुआ है, उस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया जाता? वहां घोटाला करने के बाद अब दिल्ली में केदारनाथ बनेगा? और फिर एक और घोटाला होगा। केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब है… कोई जांच शुरू नहीं हुई है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?… अब वे कह रहे हैं कि दिल्ली में केदारनाथ बनाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता।”

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राजधानी में केदारनाथ मंदिर बनाने पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह के अंदर सोने का लेप लगाने के काम में घोटाले का आरोप भी लगाया है। शकराचार्य ने कहा कि केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब है.. इसका हिसाब कौन देगा?

इसी दौरान उनसे पीएम मोदी पर पूछे सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा कि, “वो मेरे पास आए और प्रणाण किया. हमारा जो नियम है हमने उन्हें आशीर्वाद दिया. नरेंद्र मोदी हमारे दुश्मन थोड़े हैं. हम उनके हितैषी हैं, हमेशा उनका हित चाहते हैं. जब उनसे कोई गलती होती है हम उसको लेकर बोलते हैं.”

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद शनिवार (13 जुलाई 2024) को आयोजित शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र पहुंचे थे।  वहां शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी मौजूद थे। पीएम मोदी अनंत राधिका को आशीर्वाद देने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास गए और उनसे आशीर्वाद लिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button