दिल्ली के GTB अस्पताल में हुई गोलीबारी, इलाज करवाने आए एक मरीज की दिनदहाड़े की हत्या
दिल्ली के GTB अस्पताल में हुई गोलीबारी, इलाज करवाने आए एक मरीज की दिनदहाड़े की हत्या
देश की राजधानी दिल्ली से दिनदहाड़े अस्पताल में हत्या की खबर सामने आ रही है। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में घूस कर तीन बदमाशों ने एक मरीजों को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार शाम 4 बजे हुई है। मरीज कुछ सप्ताह से वार्ड नंबर-24 में भर्ती हुआ था। मृतक की पहचान रियासदुद्दीन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 32 वर्ष है। रियासदुद्दीन खजूरी का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 4 बजे शख्स अस्पताल के अंदर घुसा और उसने रियाजजुद्दीन को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, रियाजजुद्दीन नामक शख्स 23 जून से अस्पताल में एडमिट था। करीब 4 बजे एक 18 साल का लड़का अस्पताल के अंदर आया और उसने रियाजजुद्दीन को गोली मार दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मरीज रियाजुद्दीन उम्र करीब 32 वर्ष को पेट में संक्रमण के इलाज के लिए 23 जून 2024 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक रियाजजुद्दीन नशे का आदी था। रियाजजुद्दीन का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। इसके साथ ही पुलिस ने कहा की जांच जारी है। हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
वहीं जीटीबी अस्पताल में फायरिंग पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. जो भी दोषी उसे बख्शा नहीं जाएगा.सभी अस्पतालों की सुरक्षा का रिव्यू होगा.





