मुंबई हिट एंड रन केस: मिहिर शाह द्वारा जिस बार में पी गयी थी शराब, वहाँ BMC ने चलाया बुलडोजर

मुंबई हिट एंड रन केस: मिहिर शाह द्वारा जिस बार में पी गयी थी शराब, वहाँ BMC ने चलाया बुलडोजर
जुहू स्थित बार के अवैध हिस्से को BMC द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है, जहां वर्ली हिट एंड रन मामले का आरोपी दुर्घटना से पहले गया था। इसके लिए जेसीबी मशीन और अधिकारी मौके पर मौजूद है। जहां वर्ली हिट एंड रन केस के आरोपी दुर्घटना से पहले गए थे, इससे पहले कल मुंबई पुलिस ने बार की तलाशी ली। बता दें बीते दिन मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है।
#WATCH मुंबई: जुहू स्थित बार के अवैध हिस्से को BMC द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है, जहां वर्ली हिट एंड रन मामले का आरोपी दुर्घटना से पहले गया था। pic.twitter.com/NYDafT7c3P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2024
वहीं आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे व शिवसेना नेता (उद्धव गुट) आदित्य ठाकरे ने पीड़िता कावेरी नखवा के पति प्रदीप नखवा से मुलाकात की।
बता दें कि मिहिर शाह पालघर जिले के शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राजेश शाह का बेटा है। पहले पुलिस ने नेता राजेश शाह को भी गिरफ्तार किया था, जिसे 24 घंटे बाद 15 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। घटना के बाद मिहिर शाह फरार था। सोमवार को पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ की थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जिस बीएमडब्ल्यू कार से मिहिर शाह ने महिला को कुचला था, उसके इंश्योरेंस की समय सीमा खत्म हो चुकी थी।
गौरतलब है कि मछली विक्रेता दंपत्ति प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा बीते रविवार को सुबह-सुबह सासून डॉक से मछली व अपनी जरूरत की चीजें खरीद कर घर वापिस लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार BMW ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रदीप सड़क पर गिर गया और कावेरी घसीटती चली गई। घटना में पत्नी की मौत हो गई।





