जम्मू कश्मीर: तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने किया हमला, खाई में गिरी बस, 10 की मौत 33 घायल
जम्मू कश्मीर: तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने किया हमला, खाई में गिरी बस, 10 की मौत 33 घायल
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले से एक बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पर आतंकी हमला हमले होने की खबर सामने आयी है। इस हमले के चलते बस खाई में गिर गयी जिससे करीब 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी वहीं 33 यात्रियों के घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस शिव खोड़ी मंदिर के पास रानसू से जम्मू के कटरा शहर जा रही थी। जम्मू-कश्मीर के नंबर वाली इस बस में कई तीर्थयात्री सवार थे। मौके पर पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमें पहुंच गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी के बाद बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं।” pic.twitter.com/lF7ZfjXR2y
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 9, 2024
गौरतलब है कि रविवार (9 जून) की शाम करीब 6.10 बजे राजौरी जिले की सीमा से लगे रियासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोरी से कटरा जा रही यात्रियों की बस को आतंकवादियों ने हथियारों से निशाना बनाया। बस चालक को टक्कर लगी और वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पास की खाई में जा गिरी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रात 8.10 बजे तक सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया. एसपी रियासी ने लोगों को निकालने की प्रक्रिया की निगरानी की और घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा।
घटनास्थल पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त सुरक्षा बल अस्थायी अभियान मुख्यालय स्थापित किया गया है और हमलावर तक पहुंचने के लिए बहुआयामी अभियान शुरू किया गया है।
समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर कसा तंज
समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर तंज कसा है। सपा मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-एक तरफ जब भाजपा नेता शपथ ले रहे थे और सत्ता के जश्न में चूर थे तभी उसी वक्त कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस जिसमें अधिकतर यात्री यूपी के थे उस पर आतंकी हमला हुआ और 8 मासूमों की जान चली गई. क्या इस बार कोई सर्जिकल स्ट्राइक इस पर होगी ? क्या इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा ? या चुनाव हो चुके हैं और सरकार बन चुकी है इसीलिए भाजपा सरकार मामला दबाकर सो जाएगी?
उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट
वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि , “मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा
जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकवादी हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, “हम अपने लोगों पर हुए इस भीषण आतंकवादी हमले और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जानबूझकर किए गए अपमान की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं… मोदी सरकार द्वारा शांति स्थिति लाने का सारा प्रचार खोखला है।”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में, शिवखोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुआ कायरतापूर्ण आतंकी हमला अत्यंत दुखद है। यह शर्मनाक घटना जम्मू-कश्मीर के चिंताजनक सुरक्षा हालातों की असली तस्वीर है। मैं सभी शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की आशा करता हूं। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट खड़ा है।




