ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आम लोगों के लिए राहत, नहीं बढ़ेगी होमलोन की EMI

नई दिल्ली: भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आम लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है. RBI ने आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद आर्थिक विकास और मुद्रास्फीति के बीच संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख ब्याज दरों, यानी रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में लगातार आठवीं बार कोई बदलाव नहीं किया है. देश में रेपो रेट 6.5 फ़ीसदी पर ही बरकरार है… पूरी खबर पढ़ें

 

टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी मात

डलास: टी20 वर्ल्ड कप में हुए ऐतिहासिक मुकाबले में अमेरिका ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया. अमेरिका ने यह जीत रोमांचक सुपर ओवर में हासिल की. टी20 विश्व कप 2024 के 11वें मैच में मिली यह महत्वपूर्ण जीत संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए उनकी क्रिकेट की जर्नी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है… पूरी खबर पढ़ें

 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ हुई बदसलूकी, CISF ने मारा थप्पड़
File Image

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का एक मामला सामने आया है. जहां एक सीआईएसएफ की एक महिलाकर्मी ने उनपर हाथ उठाया हैं. जानकारी के अनुसार कंगना रनौत को सीआईएसएफ (CISF) की एक कर्मी ने थप्पड़ मार दिया है… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: अमरावती सीट से हरने वाली नेता नवनीत राणा का पुराना वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा का है। वीडियो में नवनीत राणा को रोते हुए देखा जा सकता है, वहीं एक व्यक्ति उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आ रहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर इन दिनों शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लोकसभा 2024 के चुनावों के नतीजे आने के बाद इस तरह रो रही हैं… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button