
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवा फेज चल रहा है, जिसके चलते मुंबई में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं इस दौरान मुंबई में सितारों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया. इसमें अक्षय कुमार, राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी से लेकर जान्हवी कपूर तक वोट देते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे अभिनेता मनोज बाजपेयी. वोट करने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, “ये सबसे बड़ा उत्सव है और सभी को अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए…अगर आपने मतदान नहीं किया तो आपको शिकायत करने का अधिकार नहीं है.”
#WATCH मुंबई: वोट करने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, “ये सबसे बड़ा उत्सव है और सभी को अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए।..अगर आपने मतदान नहीं किया तो आपको शिकायत करने का अधिकार नहीं है।” pic.twitter.com/TlvjmXJlHz
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024
अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला. अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, “”आज खुशी का दिन है, हम सभी नागरिकों वोट करना चाहिए.”
#WATCH अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। #LokSabhaElections2024📷 pic.twitter.com/N3OWawPkQn
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024
अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, “आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है तो हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए ताकि 5 साल तक हमें किस तरह की सरकार चाहिए और कैसी व्यवस्था चाहिए और हम उस व्यवस्था का फायदा उठा सके.”
#WATCH मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, “आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है तो हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए ताकि 5 साल तक हमें किस तरह की सरकार चाहिए और कैसी व्यवस्था चाहिए और हम उस व्यवस्था का फायदा उठा सके।..” pic.twitter.com/g6Mf8uZcDj
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024
अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, “यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए…मैं सभी से अपील करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें…”
#WATCH अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, “यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए…मैं सभी से अपील करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें…” https://t.co/JkOORmZCgR pic.twitter.com/XFEHEnCtUS
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुंबई के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “…बाहर निकल कर मतदान करें…”
#WATCH अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “…बाहर निकल कर मतदान करें…” https://t.co/uq0WC6ZK2Z pic.twitter.com/PtGyl03WP2
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024
इसके अलावा एक्टर अक्षय कुमार भी मुंबई में अपने मतदान करने पहुंचे.
#WATCH अभिनेता अक्षय कुमार #LokSabhaElections2024📷 के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। pic.twitter.com/LL6kTaOU9e
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024
अभिनेता परेश रावल ने लोकसभा के पांचवे चरण के लिए मतदान किया.
#WATCH मुंबई: अभिनेता परेश रावल ने #LokSabhaElections2024 के पांचवे चरण के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/lCZXKBeXJo
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024
वोट की अपील वाले सवाल पर अभिनता धर्मेंद्र ने कहा, “जनता जानती है कि कैसे एक अच्छा भारतीय बनना है और भारत कैसे आगे ले जाना है… मुझे यकीन है वे एक अच्छे भारतीय हैं…”
#WATCH वोट की अपील वाले सवाल पर अभिनता धर्मेंद्र ने कहा, “जनता जानती है कि कैसे एक अच्छा भारतीय बनना है और भारत कैसे आगे ले जाना है… मुझे यकीन है वे एक अच्छे भारतीय हैं…” pic.twitter.com/owvCqAhTQW
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024
अभिनेता वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ वोट डाला.
#WATCH मुंबई: अभिनेता वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ वोट डाला। #LokshabhaElections2024 pic.twitter.com/pW5bXHjpjj
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024
अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा, “वोट देने से पहले उम्मीदवारों का अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं…”
#WATCH अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा, “वोट देने से पहले उम्मीदवारों का अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं…” #LokshabhaElections2024 pic.twitter.com/zIWq0FywGv
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2024





