घर पहुंचे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह 17 मई को घर लौट आए हैं. वे 22 अप्रैल को लापता हो गए थे. दिल्ली पुलिस द्वारा उनका बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया गया है. गुरुचरण सिंह ने कहा है कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर घर से दूर चले गए थे.
गुरुचरण सिंह ने बताया कि वो धार्मिक यात्रा पर थे. उन्होंने दुनियादारी का मोह छोड़ दिया था. वह अमृतसर, लुधियाना और कई सिख धर्म के तीर्थ स्थलों और कई शहरों के गुरुद्वारों में रुके. गुरुचरण सिंह ने बताया कि 25 दिन पंजाब के अलग-अलग शहरों बिताने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि फैमिली ही सबकुछ है और वह घर वापस लौट आए हैं. इससे सब खुश हैं.
बता दें, गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे. लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और न ही उनका मोबाइल एक्टिव था. गुरुचरण के पिता ने 26 अप्रैल को दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी.





