ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, INDIA गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- “क्या आप इतना बड़ा देश किसी ऐसे व्यक्ति को…”

महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, INDIA गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- “क्या आप इतना बड़ा देश किसी ऐसे व्यक्ति को…”

 

लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार के लिए पीएम मोदी एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र के सालोर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ” INDI गठबंधन में नेता के नाम पर महायुद्ध चल रहा है। क्या आप इतना बड़ा देश किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप सकते हैं जिसका नाम तय न हो, जिसका चेहरा न मालूम हो? .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस चुनाव में आप अगले 5 वर्ष के लिए विकास की गारंटी को चुनेंगे। दूसरी ओर वो लोग है जिन्होंने 2014 से पहले देश को आतंकवाद, भ्रष्टाचार और कुशासन के गश्त में धकेल दिया था। अपने कलंकित इतिहास के बाद भी कांग्रेस फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है। इन्हीं अंदाजा ही नहीं कि पहले दो चरण के चुनाव में INDIA गठबंधन का डब्बा गोल हो चुका है।”

उन्होंने कहा कि, ” INDI गठबंधन में नेता के नाम पर महायुद्ध चल रहा है। क्या आप इतना बड़ा देश किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप सकते हैं जिसका नाम तय न हो, जिसका चेहरा न मालूम हो? क्या इतना बड़ा देश आप उन्हें दे सकते हैं?….ये नकली शिव सेना वाले कह रहे हैं कि उनकी पार्टी में प्रधानमंत्री पद के लिए कई लोग हैंऔर उनके एक नेता ने कहा कि हम एक साल 4 पीएम बनाए तो क्या जाता है ?..”

गठबंधन पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले बहुत बौखला गए हैं इसलिए वे लगातार झूठ फैला रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे और आक्षरण खत्म कर देंगे। मैं पहले कह चुका हूं कि अगर खुद बाबा साहब चाहे तो भी वह संविधान और आरक्षण खत्म नहीं कर सकते। तो मोदी का तो सवाल ही नहीं उठता।”

पीएम मोदी बोले कि “इस पूरे चुनाव में, ये इंडी अघाड़ी के जितने लोग हैं, उनका सिर्फ एक ही एजेंडा है – मोदी को नई-नई गाली देना। उनके पास विजन नहीं है। हमारे पास विजन है और हम इस विजन के लिए ये जीवन खपा देंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस के 60 वर्षों के राज में SC/ST/OBC परिवारों का हाल ही सबसे खराब रहा। वो मुसीबत में रहें, तकलीफ में रहें। मोदी ने उन्हें अपनी प्राथमिकता बनाई। 10 वर्षों में हमने गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं बनाई, वो सबके लिए हैं।”
Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button