IPL 2024खेल

CSK vs SRH: चेन्नई के गेंदबाजों के सामने ढ़ेर हुई हैदराबाद की टीम, 78 रन के बड़े अंतर से जीती CSK

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सबको अचंभव में डाल चुकी हैदराबाद पिछले दो मुकाबलों में मुंह के बल गिर चुकी है. अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिली हार के बाद अब हैदराबाद को चेन्नई के सामने भी हार का सामना करना पड़ा है. यह हैदराबाद की लगातार दूसरी बड़ी हार है. लगातार बड़े स्कोर खड़ा कर रही टीम को आरसीबी ने 35 जबकि चेन्नई ने 78 रन के बड़े अंतर से हराया. सीएसके की यह टूर्नामेंट में पांचवीं जीत है.

 

चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग की. मेजबान सीएसके ने 3 विकेट पर 212 रन बनाए. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रन की शानदार पारी खेली. डेरिल मिचेल और शिवम दुबे ने भी बेहतरीन बैटिंग की. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने 32 गेंद पर 52 और शिवम दुबे ने 20 गेंद में 39 रन रन बनाए. एमएस धोनी 2 गेंद में 5 रन बनाकर नाबाद रहे.

 

कमाल की बात तो यह है की इस सीजन में बार-बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी हैदराबाद की टीम चेन्नई के सामने 134 रनों पर सिमट गई. हैदराबाद के बैटर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. नतीजा यह हुआ कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 18.5 ओवर में 134 रन बनाकर आउट हो गई. यह आईपीएल 2024 में पहला मौका है जब हैदराबाद की टीम ऑलआउट हुई है.

 

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे अधिक 4 विकेट तुषार देशपांडे ने झटके. मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button