ताज़ा खबरें

4.3 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में हार्दिक पंड्या के सौतेले भाई वैभव पंड्या गिरफ्तार

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने लगभग 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के सौतेले भाई वैभव पंड्या को गिरफ्तारी किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 37 वर्षीय वैभव पर एक पार्टनरशिप फर्म से लगभग ₹4.3 करोड़ का हेर-फेर करने का आरोप है, जिससे हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को काफी नुकसान हुआ.

 

रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों भाईयों ने साथ मिलकर तीन साल पहले पॉलिमर का बिजनेस स्थापित किया था. इसमें क्रिकेटर भाइयों (क्रुणाल और हार्दिक) को 40-40 फीसदी निवेश करना था, जबकि वैभव को 20% योगदान देना था और ऑपरेशन्स भी देखने का जिम्मा भी उन्हीं पर था. प्रोफिट शेयर का बंटवारा भी ऐसे ही तय हुआ था. वैभव ने कथित तौर पर अपने सौतेले भाइयों को बिना बताए उसी व्यापार में एक और फर्म स्थापित की, इस प्रकार साझेदारी समझौते का उल्लंघन किया. जिसका नतीजा ये रहा कि मूल साझेदारी से लाभ में गिरावट आई और लगभग ₹3 करोड़ का अनुमानित नुकसान हुआ.

 

वैभव पंड्या ने बिना किसी को बताए पार्टनरशिप फर्म के खाते से 1 करोड़ से ज्यादा की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली. ये बात हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को समझ आ गई. फिर जब उन्होंने उससे जवाब मांगा तो उसने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी. इसके बाद पंड्या ब्रदर्स तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और वैभव पंड्या के खिलाफ 4.3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई.

 

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने वैभव पंड्या पर इन कार्यों के संबंध में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है. अपनी क्रिकेट प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले पंड्या बंधुओं ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button