ताज़ा खबरेंराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में जनसभा को किया संबोधित, कहा “बंगाल के विकास के लिए यहां भाजपा का मजबूत होना बहुत जरूरी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में जनसभा को किया संबोधित, कहा “बंगाल के विकास के लिए यहां भाजपा का मजबूत होना बहुत जरूरी”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले सभा को संबोधित करते हुए सुकांता मजूमदार ने कहा कि मैं जलपाईगुड़ी के तूफान में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। जो लोग इस तूफान में पीड़ित हुए हैं उनके साथ भाजपा है..” ।

 

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा का सम्बोधन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूच बिहार में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं सबसे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं क्योंकि 2019 में मैं इसी मैदान में जनसभा करने आया था तब उन्होंने एक बड़ा मंच बीच में बनाकर मैदान छोटा कर दिया था, मैंने तब उनसे कहा था कि जनता आपको जवाब देगी लेकिन आज उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और मैदान खुला रखा… इसलिए मैं बंगाल सरकार का कोई रुकावट न करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा कि “आजादी के बाद हमारे देश में 6-7 दशक तक लोगों ने सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। पिछले 10 सालों में देश ने पहली बार पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार का मॉडल देखा है। आज दुनिया कहती है मजबूत नेता है, दुनिया कहती है मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है। मैं तो विनम्रता से यही कहना चाहता हूं मोदी तो भारत की जनता का बहुत सामान्य सेवक है।”

यहाँ पीएम मोदी ने कहा कि “यह 10 साल में जो विकास हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है… अभी तो मुझे बहुत कुछ करना है, अभी तो हमें देश को, पश्चिम बंगाल को बहुत आगे ले जाना है। मेरे विरोधी कहते हैं मोदी का परिवार नहीं है, मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है।”

पीएम मोदी में संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “बंगाल के विकास के लिए यहां भाजपा का मजबूत होना बहुत जरूरी है, भाजपा ही है जो यहां माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है। पूरे देश ने देखा है कि कैसे TMC सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ वह TMC के अत्याचार की पराकाष्ठा थी। भाजपा ने संकल्प लिया है कि वह संदेशखाली के दोषियों को सज़ा दिलवाकर ही रहेगा, उन्हें जेल में ही जिंदगी काटनी पड़ेगी…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूच बिहार में कहा, “TMC, कांग्रेस और लेफ्ट की राजनीति झूठ, भ्रम और अपप्रचार पर टिकी है। INDI गठबंधन अपने आप में झूठ और भ्रम का प्रत्यक्ष उदाहरण है, यहां TMC, लेफ्ट और कांग्रेस वाले आपस में लड़ते हैं लेकिन दिल्ली में ये एक साथ रहते हैं…”

वह बोले कि, “यह TMC के गुंडे आपको वोट देने से रोकते हैं तो पूरी हिम्मत से खड़े हो जाइए, इस बार चुनाव आयोग बहुत जागरूक है, आपके एक-एक वोट की ताकत वे समझते हैं इसलिए आप निडर होकर वोट करने निकलिए।”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button