ताज़ा खबरेंराजनीति

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 11वीं सूची, इन 17 नेताओं को मिला टिकट

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 11वीं सूची, इन 17 नेताओं को मिला टिकट

 

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत बिहार के करीब  17 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने बिहार के कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मोहम्म जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. पूर्णिया सीट को लेकर असमंजस अभी बरकरार है।  इस सूची में आंध्र प्रदेश से 5, बिहार से 3, ओशिडा से 8 और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है।

 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारी अपनी ही रफ्तार से जारी है। पार्टी एक के बाद एक लिस्ट जारी कर रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 5 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक  6 अप्रैल को जयपुर और हैदराबाद में मैनिफेस्टो लॉन्च होगा. उसे लेकर 2 मेगा रैली आयोजित की जाएगी। जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी. वहीं, हैदराबाद में राहुल गांधी मैनिफेस्टो लॉन्च करेंगे।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button