Hindi Newsportal

शराब घोटाले में आप नेता संजय सिंह को राहत, कोर्ट ने दी जमानत, 6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे आप सांसद

0 941
शराब घोटाले में आप नेता संजय सिंह को राहत, कोर्ट ने दी जमानत, 6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे आप सांसद

 

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आप नेता संजय सिंह को मंगलवार को राहत मिल गयी है। जहां एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एक्साइज़ पॉलिसी मामले में कोर्ट ने आज आप नेता संजय सिंह को ज़मानत पर रिहा करने का निर्देश दिया।

संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया, “लंच के पहले और लंच के बाद 2 कार्यवाही हुई। लंच के पहले कोर्ट ने कहा कि जैसी बहस हुई है उस आधार पर संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। आप इस पर निर्देश लेकर आएं और बताएं कि आप क्या करना चाहते हैं क्योंकि अगर हमने ऑर्डर में लिख दिया कि इनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता है तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ED आई और कहा कि हमें कोई दिक्कत नहीं है इन्हें बेल दे दी जाए।”

गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने आप सांसद को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। अब वह छह महीने बाद जेल से बाहर आएंगे।