खेलताज़ा खबरेंभारत

8 बार के ओलंपिक चैंपियन उसेन बोल्ट भी कोरोना संक्रमित – साझा किया वीडियो

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी जकड़ में कर लिया है और अब कोरोना से तो दुनिया के दिग्गज भी नहीं बच पा रहे है। इस बार कोरोना ने दुनिया के आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट को अपनी चपेट में लिया है। दुनिया में तेज़ी से फैलते संक्रमण के बीच अब उसेन बोल्ट भी कोरोना संक्रमित पाए गए है।

खबरों के मुताबिक, बोल्ट ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से एक दिन पहले ही जमैका में अपने 34वें जन्मदिवस पर इंग्लिश फुटबालर रहीम स्टर्लिग सहित मेहमानों के साथ एक पार्टी की थी।

ये भी पढ़े : महाराष्ट्र के रायगढ़ में गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, 15 लोग बचाये गए

बोल्ट ने 2017 लंदन विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर आने के बाद अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया था।

स्प्रिंटींग से संन्यास लेने के बाद बोल्ट ने पेशेवर फुटबाल में अपने हाथ आजमाने की कोशिश की थी, जहां उन्होंने अक्टूबर 2018 में आस्ट्रेलिया-ए लीग की टीम सेंट्रल कोस्टरल मरिनर्स के साथ अभ्यास किया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button