70वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स, इन कलाकारों को दिया गया पुरस्कार, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड

70वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स, इन कलाकारों को दिया गया पुरस्कार, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन 8 अक्टूबर 2024 को किया गया। यहाँ फिल्म जगत की मशहूर हस्तियों को सिनेमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसी बीच बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नित्या मेनन और मानसी पारेख को राष्ट्रपति ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह दोनों ही अभिनेत्रियों का पहला नेशनल अवॉर्ड है। इसके साथ ही अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।
पुरस्कार विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भारतीय फिल्म उद्योग में अपने सफर के बारे में बताया और युवाओं को “कभी हिम्मत ना हारने और हमेशा सपने देखने” की सलाह दी।
ये रही नेशनल अवॉर्ड विजेताओं की सूची
1. बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम
2. बेस्ट एक्टर: ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
3. बेस्ट एक्ट्रेस: नित्या मेनन और मानसी पारेख
4. बेस्ट डायरेक्टर: सूरज बड़जात्या
5. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: नीना गुप्ता
6. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: पवन मल्होत्रा
7. बेस्ट मनोरंजक फीचर फिल्म: कांतारा
8. बेस्ट तेलुगू फिल्म: कार्तिकेय 2
9. बेस्ट तमिल फिल्म:पोन्नियन सेलवन पार्ट 1
10. बेस्ट कन्नड़ फिल्म: केजीएफ चैप्टर 2
11. बेस्ट हिंदी फिल्म: गुलमोहर
12. बेस्ट वीएफएक्स: ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1
13. बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: केजीएफ चैप्टर 1
14. दादा साहेब फाल्के अवार्ड: मिथुन चक्रवर्ती
नेशनल अवॉर्ड्स से जुड़ी कुछ जानकारियां-
गौरतलब है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी। इस अवार्ड का आयोजन भारत सरकार की डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल्स संस्था द्वारा किया जाता है। यह पुरुष्कार भारत में फिल्म और आर्टिस्ट के शानदार काम के लिए दिया जाता है। बता दें अवॉर्ड सेरेमनी में फीचर फिल्म सेक्शन से 6, नॉन-फिल्मी से 2 और सिनेमा में एक सर्वश्रेष्ठ राइटिंग को स्वर्ण कमल से नवाजा जाता है। बाकी को रजत कमल से सम्मानित किया जाता है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों को देशभर में सम्मान मिलता है। इस अवॉर्ड में विजेताओं को मेरिट सर्टिफिकेट के साथ-साथ नगद कैश और मेडल से भी सम्मानित किया जाता है। साथ ही वह राष्ट्रपति के हाथों अपना पुरस्कार पाते हैं।
इन अभिनेता और अभिनेत्री को मिला सबसे ज्यादा अवॉर्ड
बता दें कि बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन को अब तक सबसे ज्यादा करीब 5 बार बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है। जबकि अभ्नेत्रियों में शबाना आजमी भी 5 बार और कंगना रनौत 3 बार नेशनल अवार्ड विनर बन चुकी हैं। संगीत में ए.आर. रहमान के नाम 4 बार ये रिकॉर्ड दर्ज है।





