बिहार के भागलपुर में हुए ब्लास्ट में 7 बच्चे झुलसे, 1KM दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज
बिहार के भागलपुर में हुए अचानक ब्लास्ट से तीन मासूम बच्चे झुलस गए. इस ब्लास्ट की गूंज ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. धमाका दोपहर 2 बजे करीब शाहजंगी मैदान के पास अचानक ब्लास्ट हुआ जिसमें वहां खेल रहे 7 बच्चे इसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में 3 बच्चे झुलस गए वहीं 4 बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के मुताबिक धमाका इतना भयानक था कि उसकी गूंज लगभग 1 किलो मीटर तक सुनाई दी थी. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. पुलिस अधिकारी के मुताबकि, मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है. ब्लास्ट हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी मैदान में हुआ. धमाके कैसे हुआ इस बात की जानकारी अबतक पता नहीं चल पाई है.
बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले 2023 में भी भागलपुर में बम विस्फोट हुआ था. 15 जून 2023 को भागलपुर में हुए धमाके में 2 बच्चे जख्मी हुए थे. धमाके की यह घटना नाथनगर इलाके के मनोहरपुर में हुई थी. इस ब्लास्ट में धर्मेंद्र चौरसिया के बेटे बालवीर उम्र6 और किसू कुमारी उम्र 8 घायल हो गए थे. धामके की आवाज करीब आधे किलोमीटर तक सुनाई दी थी.





