66 वर्षीय पूर्व पाकिस्तान अंपायर ‘असद रउफ’ का निधन, शोक में क्रिकेट जगत
66 वर्षीय पूर्व पाकिस्तान अंपायर ‘असद रउफ’ का निधन, शोक में क्रिकेट जगत
आईसीसी के एलीट पैनल का हिस्सा रह चुके पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ ने बुधवार को अंतिम सांस ली। उन्होंने 66 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। असद रउफ का बुधवार को लाहौर में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि उनके भाई ताहिर ने की है। पाकिस्तान के रऊफ 2000 के दशक में दुनिया के टॉप अंपायर में गिने जाते थे। उनके भाई ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद करने के बाद वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मौत हो गई।
असद राउफ 2006 से लेकर 2013 तक आइसीसी एलीट अंपायर पैनल के सदस्य भी रह चुके थे। उन पर मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगा था और साल 2016 में बीसीसीआइ द्वारा वो भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए थे। जिसके चलते उन पर पांच साल का बैन लगा था। इसके बाद 14 सितंबर 2022 को हृदय गति रुक जाने की वजह से उनकी मौत हो गई।
बता दें असद रऊफ ने इंटरनेशनल क्रिकेट के कुल 231 मुकाबलों में अंपायरिंग की. इसमें 64 टेस्ट, 28 टी20 और 139 वनडे मुकाबले शामिल रहे. पाकिस्तानी अंपायर ने साल 2013 में सभी प्रकार की अंपायरिंग से संन्यास ले लिया था।





