खेलताज़ा खबरेंभारत

टोक्यो पैरालंपिक गेम्स का आज से होगा आगाज: लगभग 162 देशों के 4400 खिलाड़ी लेंगे भाग; भारत के 54 खिलाड़ी भी दिखाएंगे अपना दम

टोक्यो पैरालिंपिक का आज से आगाज़ हो रहा है। सबसे पहले यह बता दे भारतीय समयानुसार आज शाम 4.30 बजे इसका उद्घाटन समारोह है। इधर इस बार इस खेल में कुल 162 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इनमें पांच देश पहली बार डेब्यू करते नजर आएंगी। साथ ही रूस ROC के रूप में प्रतिस्पर्धा करना जारी रखेगा, लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान का एक भी एथलीट इस बार पैरालिंपिक खेलों में नजर नहीं आएगा।

13 दिनों के दौरान 22 खेलों के कुल होंगे 540 इवेंट।

इस बार कुल 4,400 एथलीट विभिन्न खेलों में जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे और 13 दिनों के दौरान 22 खेलों के कुल 540 ईवेंट होंगे। इतना ही नहीं, पहली बार पैरालिंपिक में बैडमिंटन को शामिल किया है। अपने देश की बात करे तो भारत से बैडमिंटन में 7 खिलाड़ी विभिन्न कैटगिरी के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

पूरी तरह तैयार है टीम इंडिया, देखे वीडियो।

टोक्यो में भारत से 54 खिलाड़ी नौ स्पर्धाओं में दिखाएंगे अपना दम।

जापान की राजधानी में आयोजित होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में भारत की तरफ से 54 सदस्यीय दल भाग ले रहा है। ये भारतीय एथलीट 9 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसी क्रम में भारत को अपने इऩ एथलीटों से पदक जीतने की उम्मीद है।

उद्धाटन समारोह में 11 सदस्यीय भारतीय दल लेगा भाग ।

पैरालिंपिक के उद्घाटन समारोह में आज 11 सदस्यीय दल भाग लेगा। जिसमें 5 खिलाड़ी और 6 अधिकारी शामिल हैं। हाई जंपर मरियप्पन थंगावेलु भारतीय दल के ध्वजवाहक हैं। इनके अलावा डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार, जैवलिन थ्रोअर टेक चंद, पावरलिफ्टर्स जयदीप और सकीना खातून हिस्सा लेंगे।

https://twitter.com/ParalympicIndia/status/1430038386316914701?s=20

बिना दर्शकों के होगा आयोजन, कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते नियम सख्त।

टोक्यो ओलिंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया था और पैरालिंपिक खेलों का आयोजन भी ऐसे ही देखने को मिलेगा। ओलिंपिक खेलों के दौरान टोक्यो के बाहरी क्षेत्रों में हुए खेल आयोजनों में कुछ प्रशंसकों को अनुमति दी गई थी, लेकिन इस बार किसी भी खेल के लिए दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button